सबवेंशन स्कीम घोटाला में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई जांच, CBI को 112 बिल्डर प्रोजेक्टर की प्राधिकरण ने दी जानकारी

नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सबवेंशन स्कीम के नाम हुए घोटाले की जांच के आदेश मिलने के बाद सीबीआई ने नोएडा प्राधिकरण से 112 बिल्डरों की जानकारी मांगी थी, जो प्राधिकरण द्वारा सौंप दी गई है। सीबीआई इस मामले में जांच में जुटी हुई है।

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सबवेंशन स्कीम के नाम पर हुए घोटाले की जांच का जिम्मा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपा हुआ है। इसमें सीबीआई ने अहम कदम उठाते हुए 112 बिल्डर प्रोजेक्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी थी। अब नोएडा प्राधिकरण ने सभी संबंधित दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिए हैं। इन प्रोजेक्ट्स में शामिल अधिकतर बिल्डर ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के नामचीन बिल्डर्स हैं। आरोप है कि इन्होंने बैंकों के साथ मिलकर लोन स्कीम के जरिए खरीदारों को फंसाया और बाद में लोन की राशि दूसरी परियोजनाओं में डायवर्ट कर दी।

noida.

सबवेंशन स्कीम घोटाला में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई जांच

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई जांच

End of Feed