Ritu Maheshwari: नोएडा अथॉरिटी की CEO ऋतु माहेश्वरी की गिरफ्तारी का आदेश जारी, एक महीने की सजा

  • Authored by: किशोर जोशीProduced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 07:32 AM IST

Noida Authority CEO Ritu Maheshwari: नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ऋतु माहेश्वरी (Ritu Maheshwari) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी हो चुके हैं और एक महीने की सजा सुनाई गई है।

Noida News: नोएडा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की सीईओ और IAS अधिकारी रितु माहेश्वरी (Ritu Maheshwari) की गिरफ्तारी के आदेश जारी हो गए है। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) को सीईओ की गिरफ्तार के लिए वारंट जारी किया गया है। रितु माहेश्वरी को 1 महीने के लिए जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। एक भूखंड आवंटी और विकास प्राधिकरण के बीच करीब 18 साल से चल रहे मुकदमे में जिला उपभोक्ता फोरम ने शनिवार को ये आदेश जारी किया है।

Ritu Maheshwari

नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी

लगा जुर्माना भी

खबर के मुताबिक, जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अनिल कुमार पुंडीर और सदस्य दयाशंकर पांडे ने पूरे मामले की सुनवाई करते हुए शनिवार को नया आदेश पारित किया है। जिला उपभोक्ता फोरम ने शनिवार को पारित आदेश में कहा है कि पिछले 9 वर्षों से ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण जिला फोरम और राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के आदेशों को लटका रहा है। रितु माहेश्वरी पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

End of Feed