Ashram Flyover Closed Update: दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर को एक्सटेंशन वर्क के लिए बंद कर दिया गया है। राजधानी से नोएडा आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाईओवर के बंद होने की वजह से रिंग रोड और मथुरा रोड पर भी ट्रैफिक दबाव काफी बढ़ गया है। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर प्रतिदिन जाम लग रहा है। पीक ऑवर्स में तो घंटों जाम लगा ही रहता है। वैकल्पिक रास्तों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की है।
नोएडा से दिल्ली आने-जाने के लिए रास्तों को लेकर नई एडवाइजरी जारी की गई
बता दें कि लोगों को लगातार हो रही परेशानियों को देखते हुए पुलिस ने कई जगह डायवर्जन कर दिए हैं। कुछ वैकल्पिक मार्ग भी बताए गए हैं। नई एडवाइजरी से जाम की समस्या में कुछ कमी आ सकती है।
