Noida Fire News: आम्रपाली जोडियक की मार्केट में दुकान के बाहर लगी आग

  • Agency by: Agency
  • Updated May 31, 2024, 10:32 AM IST

Noida Fire News: नोएडा सेक्टर 119 में स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसायटी के बाजार की एक दुकान के बाहर लगी आग पर काबू पा लिया गया है। दो दिन में नोएडा के तीन इलाकों में आग लगने के मामले सामने आए हैं।

Noida Fire News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित बहुमंजिला आवासीय सोसायटी के बाजार की एक दुकान के बाहर शुक्रवार सुबह आग लगने की सूचना मिली। बता दें की आग की ये घटना सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली जोडिएक की बताई जा रही है। दुकान के बाहर लगी आग को देखते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमलक विभाग को सूचना दी और काबू पाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली जोडिएक में लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ।

Noida Fire News

आवासीय सोसायटी बाजार के दुकान के बाहर लगी आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट होने के कारण बेसमेंट में एक किराने की दुकान के बाहर रखे सामान में आग लग गई। आग की घटना में आसपास की कुछ दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारी ने आगे बताया कि आग पर काबू पा लिया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। साथ ही किराना स्टोर में अंदर रखे सामान को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।

End of Feed