खत्म हुआ इंतजार...इस महीने तक नोएडा एयरपोर्ट से भर सकेंगे उड़ान, शुरू होने वाला है ट्रायल

जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport ) के संचालन के लिए अक्टूबर माह से ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। दिसंबर माह में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने के लिए शेष बचे कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है।

मुख्य बातें

Noida International Airport

नोएडा एयरपोर्ट

  • नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट का अक्टूबर में शुरू होगा ट्रायल
  • जेवर एयरपोर्ट का 3900 मीटर का रनवे तैयार
  • कोहरे के बीच चलने के लिए नवंबर में कैट आई थ्री से लैस होगा रनवे
  • दिसंबर में शुरू हो सकती हैं उड़ानें
  • एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को एटीसी टावर सौंपा

Noida International Airport : नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सफर करने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ा अपडेट है। जी, हां जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के संचालन की तिथि दिसंबर माह तय की गई है। हालांकि, अन्य सुरक्षा परीक्षणों के लिए अक्टूबर में ट्रायल रन शुरू हो जाएगा। वहीं, नवंबर माह में इंटरनेशनल उड़ानों के लिए जरूरी थ्री कैट आई से रनवे को लैस कर दिया जाएगा। उधर, टर्मिनल की बिल्डिंग की छत पर लगने वाले स्टील के ढांचा ( परलिन) तैयार करने के लिए वेंडरों की संख्या में इजाफा किया गया है। अब 4 की जगह आठ वेंडर काम कर तेजी से इसको अंतिम टच देंगे। अथॉरिटी की ओर से कहा गया है कि टर्मिनल बिल्डिंग की छत पर लगने वाले ढांचे का कार्य तय समय में पूरा न होने के कारण ही उड़ानों के संचालन में देरी हुई है।

End of Feed