Durga Puja Pandal in NCR: एनसीआर के 5 बड़े दुर्गा पूजा पंडाल, यहां देखने को मिलेगी धुनुची से लेकर बंगाल की संस्कृति की झलक

Durga Puja Pandal in NCR: एनसीआर में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। यहां आप बंगाली पारंपरिक नृत्य धुनुची नाच देख सकते हैं। अगर आप भी दुर्गा पूजा जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आइए आपको एनसीआर के 5 दुर्गा पूजा पंडाल के बारे में बताए।

Durga Puja Pandal in NCR: नवरात्रि 2025 की शुरुआत के साथ ही दुर्गा पूजा के पंडाल भी सज गए हैं। पंडालों की खूबसूरती और माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ पहुंच रही है। भक्तों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। यहां थीम के आधार पर पंडालों का सजाया गया है। हर साल एक नई थीम के साथ दुर्गा पूजा के पंडाल सजाए जाते हैं। कहीं कोलकाता स्टाइल पंडाल सजाए गए हैं, तो वहीं एक पंडाल राम मंदिर की थीम पर तैयार किया गया है। इन पंडालों को आधुनिकता के साथ पारंपरिक तरीके से सजाया जाता है। मां दुर्गा के भव्य दर्शन और यहां होने वाले अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। अगर आप भी एनसीआर में रहते हैं और दुर्गा पूजा (Durga Puja 2025) देखने का प्लान बना रहे हैं तो आज इस आर्टिकल में आपको एनसीआर के टॉप 5 दुर्गा पूजा पंडाल के बारे में बताएंगे।

Durga Puja Pandal in NCR.

एनसीआर में दुर्गा पूजा पंडाल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

शिप्रा सनसिटी सर्बजनिन दुर्गा पूजा पंडाल

अगर आप गाजियाबाद या नोएडा में रहते हैं तो शिप्रा सनसिटी सर्बजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां पारंपरिक तौर पर माता की पूजा की जाती है। माता के दर्शन के साथ आप स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए सबसे करीबी मेट्रो स्टेशन कौशांबी मेट्रो स्टेशन है, जो ब्लू लाइन पर पड़ता है।

End of Feed