Noida Road Accident : यमुना एक्सप्रेस-वे की ग्रेटर नोएडा सीमा आज सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां पर तेज रफ्तार से आ रही एक अर्टिगा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस मार्ग दुर्घटना में हरियाणा पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल और उनकी कार के ड्राइवर की मौत हो गई। बताया गया है कि, कार में कुल नौ लोग सवार थे, जिनमें 2 ASI समेत 5 लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं। ये सभी कारसवार लोग छत्तीसगढ़ से वापस लौट रहे थे।
हादसे से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।
इस तरह से हुआ हादसा
दनकौर SHO संजय सिंह ने बताया के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे पर कुछ मरम्मत का काम चल रहा था। तभी देखा गया कि, एक कार 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आ रही है। सलारपुर अंडरपास के पास हो रहे काम को देखते हुए ड्राइवर ने ब्रेक लगाए इसके कारण ड्राइवर का नियंत्रण खो गया। तभी डिवाइडर से टकराकर कार दो बार पलट गई। हादसे के बाद कांस्टेबल सभी घायलों को लेकर कैलाश हॉस्पिटल लेकर गए। यहां पर डॉक्टरों की टीम ने बबीता (35) और कार ड्राइवर चालक प्रदीप (38) को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि, दो की मौत हो गई है। जबकि ASI वेदपाल, ASI वीरपाल सिंह समेत 7 की गंभीर अवस्था में भर्ती हैं।
किडनैप हुई बच्ची को लेकर लौट रहे थे
पुलिस ने बताया है कि, हरियाणा निवासी एक किशोरी को छत्तीसगढ़ निवासी युवक अपने साथ लेकर चला गया था। स्वजन की शिकायत के बाद वहां की पुलिस ने मामला दर्ज किया था और छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गई थी। जहां पहुंचकर टीम को बुधवार को सफलता मिली और उन्होंने किशोरी को बरामद कर लिया था। इसके बाद कार से तीन पुलिसकर्मी, एक ड्राइवर, किशोरी, उसके पिता और चाचा, आरोपी व उसका भाई लौट रहे थे। ये सभी सोनीपत जा रहे थे और इमरजेंसी ब्रेक लगाते वक्त हादसा हो गया।
