Noida News: नोएडा के आईटी पार्कों में अब कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए बार सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। इसको लेकर नोएडा प्राधिकरण की ओर से कहा गया है कि उसने अपनी नीति को संशोधित कर लिया है। नोएडा के आईटी पार्कों में कर्मचारियों के पास अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ भव्य ऑफिस होता है। अब स्पोर्ट्स क्लब और रेस्टोरेंट के साथ-साथ शहर के आईटी पार्क भी अपने कर्मचारियों और विदेशी मेहमानों के लिए बार बना सकते हैं।
प्राधिकरण की अनुमति के बाद आईटी पार्कों में बन सकेंगे बार
बता दें कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने इसे लेकर कहा कि उन्होंने 28 दिसंबर को बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया है। प्राधिकरण ने 5 एकड़ या उससे अधिक की संस्थागत संपत्तियों पर अपनी नीति को संशोधित कर लिया है। अब शहर के आईटी पार्कों में मौजूद रेस्टोरेंट आवश्यक लाइसेंस लेने के बाद शराब परोसने का काम कर सकते हैं। इसके साथ ही आईटी पार्कों के परिसर में नए बार भी खोले जा सकेंगे।
