Noida: जानिए कौन हैं उत्तर प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, आज संभाला चार्ज

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 07:15 PM IST

Noida: आईपीएस अधिकारी लक्ष्‍मी सिंह ने गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर पद का चार्ज संभाल लिया है। वे नोएडा की पहली कमिश्‍नर होने के साथ यूपी में इस पद तक पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। आईपीएस लक्ष्मी सिंह अपने बैच की टॉपर रह चुकी हैं और अपने कार्यों के कारण कई बार सम्‍मानित भी हो चुकी हैं। इन्‍हें संगठित अपराध को काबू करने का स्‍पेशलिस्‍ट माना जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएस लक्ष्‍मी सिंह बनी नोएडा की पहली महिला पुलिस कमिश्‍नर
  • लक्ष्‍मी सिंह को माना जाता है यूपी का तेज-तर्रार अधिकारी
  • लक्ष्‍मी सिंह कई बार हो चुकी है सम्‍मानित, रहती है सुर्खियों में

Noida: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर पद का चार्ज लक्ष्मी सिंह ने संभाल लिया है। वे अब नोएडा की पहली महिला कमिश्‍नर होंगी। साथ ही यूपी में इस टॉप कॉप पद तक पहुंचने वाली वे पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। आईपीएस लक्ष्मी सिंह की गिनती यूपी के सबसे तेज-तर्रार अधिकारियों में होती है। प्रदेश में अपराध नियंत्रण को लेकर इनकी कार्रवाई कई बार सुर्खियां बन चुकी हैं। उनके पति राज राजेश्वर सिंह ईडी में अधिकारी थे। अभी वे लखनऊ के सरोजनीनगर सीट से विधायक हैं। लक्ष्‍मी सिंह इससे पहले पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), लखनऊ रेंज के पद पर तैनात थी।

IPS Laxmi Singh

पुलिस द्वारा दी जा रही सलामी लेती आईपीएस लक्ष्‍मी सिंह

आईपीएस बैच की हैं टॉपर

लक्ष्मी सिंह ने अपनी पढ़ाई मैकेनिकल इंजीनियरिंग में की है। इसके बाद समाजशास्त्र से एमए की डिग्री हासिल की और यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। सिविल सर्विसेज परीक्षा 2000 में इन्‍होंने ओवरऑल 33वां स्थान हासिल किया और आईपीएस बैच की टॉपर रही। सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल पुलिस अकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान लक्ष्मी सिंह को बेस्ट प्रोबेशनर घोषित किया गया था। इसके बाद यूपी कैडर में काम करते हुए इन्‍होंने अपराध पर लगाम लगाने के लिए कई शानदार कार्य किए। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित आईपीएस लक्ष्मी सिंह को बेहतर अधिकारी माना जाता है। इन्‍होंने पीटीएस मेरठ का चार्ज भी संभाला था। उस समय इसे देश का नंबर वन संस्थान घोषित किया गया था। आईपीएस लक्ष्मी सिंह को पीएम की ओर से सिल्वर बेटन भी मिल चुका है।

End of Feed