IPL Auction 2023: नोएडा के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। कोच्चि में हुए मिनी ऑक्शन में गुजरात ने 6 करोड़ की बड़ी रकम खर्च करने के बाद इस तेज गेंदबाज को अपने साथ जोड़ लिया है। मावी इससे पहले तक कोलकाता (केकेआर) की टीम का हिस्सा थे। ऐसे में उन्हें यह पहला मौका मिला है किसी और टीम की जर्सी में खेलने का। नोएडा के लोगों में शहर के खिलाड़ी के चयन होने पर काफी खुशी है। केकेआर ने अपने इस युवा स्टार को फिर से खरीदने की कोशिश की थी लेकिन वह सफल नहीं रहे।
आईपीएल 2023 में नोएडा के शिवम मावी गुजरात टाइटंस की टीम में हुए शामिल
बता दें कि शिवम मावी पर सबसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने ही बोली लगाई थी और फिर चेन्नई सुपर किंग्स भी इस रेस में शामिल हो गई। शिवम मावी की 40 लाख रुपए के बेस प्राइस से बढ़ते-बढ़ते कीमत एक करोड़ तक बढ़ गई। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने बोली लगानी शुरू की। केकेआर-चेन्नई के बीच से यह लड़ाई गुजरात टाइटंस और राजस्थान के बीच पहुंच गई। आखिरकार छह करोड़ की कुल रकम के साथ शिवम मावी को गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में लिया।
