Noida Rain : नोएडा में पोल खोल बारिश, सड़कें बनी तालाब; ट्रैफिक की धीमी पड़ी रफ्तार

Noida Rain : दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति है। नोएडा के बोटैनिकल गार्डन समेत कई मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

Noida Rain : नोएडा में कुछ घण्टों की बारिश ने नोएडा प्राधिकरण की दावों की पोल एक बार फिर खोल दी है। सुबह हुई बारिश के बाद जगह-जगह पानी भर गया है। जलभराव के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो है। वहीं, जल भराव के कारण कई जगह भीषण जाम भी लगा हुआ है, जिसे खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। मानसून से बचाव और सड़कों पर जलभराव न हो, इसके लिए नोएडा प्राधिकरण हर साल करोड़ों रुपये खर्च करता है, उसके बावजूद हर बार बारिश के बाद नोएडा प्राधिकरण के दावों की पोल खुल जाती है।

Water logging in Delhi-NCR

नोएडा में जल जमाव

महामाया फ्लाईओवर के नीचे भरा पानी

नोएडा के सेक्टर-37 यू टन के पास पानी भर गया है। इसके साथ ही नोएडा महामाया फ्लाईओवर के नीचे भी पानी का भराव की स्थिति है। उधर, नोएडा के कई गांव और सेक्टरों में तेज बारिश के बाद जल भराव देखने को मिला। वहीं, जल भराव के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। सबसे ज्यादा भीषण जाम कालिंदी कुंज बॉर्डर पर लगा हुआ है। दिल्ली जाने वाला पूरा रास्ता ब्लॉक पड़ा है, हालाकि ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने में जुटी हुई है।

End of Feed