ग्रेटर Noida में घर बनाना नहीं आसान, बिल्डरों की मनमानी से बायर्स परेशान; 15 साल से अधर में ख्वाब

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 26ए में NRI टाउनशिप परियोजना के प्लॉट बायर्स 12-15 साल से अपने घरों का इंतजार कर रहे हैं। इस परियोजना में 1400 से अधिक प्लॉट हैं, लेकिन अभी तक नक्शा पास नहीं हुआ है।

noida

(फाइल फोटो)

नोएडा: एनसीआर में घर बनाने का ख्वाब देखना और फिर घर बनाना काफी मुश्किल होता जा रहा है। खासकर, जब बिल्डर्स अपनी मनमानी पर उतर आएं। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 26ए में NRI टाउनशिप परियोजना के प्लॉट बायर्स 12-15 साल से घर बनाने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना में 1400 से अधिक प्लॉट शामिल हैं, लेकिन नक्शा अभी तक पास नहीं हुआ है। बिल्डर SDS इंफ्राकोन प्राइवेट लिमिटेड और यमुना प्राधिकरण एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, जिससे बायर्स का धैर्य जवाब दे रहा है।

खरीदारों का कहना है कि उनकी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बीत गया है, लेकिन घर का सपना पूरा नहीं हुआ।

End of Feed