गाजियाबाद में 50 हजार का इनामी मोनू चौधरी ढेर, दाे पुलिसकर्मी भी घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 2, 2023, 05:38 PM IST

Crime News: ​​उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि अपराहन लगभग साढ़े तीन बजे गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में जवाबी गोलीबारी में 50 हजार रुपये का इनामी मोनू चौधरी उर्फ विशाल मारा गया।

Crime News: गाजियाबाद के मुरादनगर थानाक्षेत्र में गुरुवार को जवाबी गोलीबारी में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी मोनू चौधरी उर्फ विशाल मारा गया और दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Ghaziabad Police

उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि अपराहन लगभग साढ़े तीन बजे गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में जवाबी गोलीबारी में 50 हजार रुपये का इनामी मोनू चौधरी उर्फ विशाल मारा गया। उन्‍होंने बताया कि मुरादनगर थाना क्षेत्र का निवासी मोनू पिछले दो महीने में हुई दो हत्याओं में वांछित था तथा उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और गिरोहबंद अधिनियम समेत 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

End of Feed