नोएडा में सनसनीखेज वारदात, नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, जानें किस वजह से दिया हत्या को अंजाम

Noida News: नोएडा थाना फेज 2 में एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पहले एक ही कंपनी में काम करते थे और उसी दौरान इनके बीच प्रेम प्रसंग की शुरुआत हुई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना फेज-2 क्षेत्र में स्थित याकूबपुर गांव से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही हत्या के पीछे की वजह की भी जांच की जा रही है।

Crime News

नोएडा में एक नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

पुलिस को मृतक युवती की पहचान सोनू के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम कृष्णा बताया गया है। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को आरोपी कृष्णा सोनू के कमरे में जबरन घुसा और उसे गोली मारकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल सोनू को अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed