ठंड बढ़ी, शॉपिंग शुरू: कम बजट में ट्रेंडी जैकेट, हुडी और स्वेटर के लिए नोएडा की ये मार्केट हैं बेस्ट, भूल जाएंगे दिल्ली की सरोजनी नगर मार्केट

Winter Cloth Market in Noida: सर्दियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए बाजारों का रुख करने लगे हैं। इसलिए आज नोएडा की कुछ बेहतरीन मार्केट्स के बारे में बताएंगे, जहां आप कम दामों में भी फैशनेबल कपड़े खरीद सकते हैं। इन जगहों से खरीदारी करके आप अपने विंटर कलेक्शन को और भी शानदार और ट्रेंडी बना सकते हैं, वो भी बिना अपनी जेब ढीली किए।

Winter Cloth Market in Noida: मौसम ने करवट ले ली है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, गर्म कपड़ों की खरीदारी भी जोर पकड़ने लगी है, जिसके चलते स्थानीय बाजार अब जैकेट, स्वेटर और कंबलों से सजे नजर आ रहे हैं। आजकल, ठंड से खुद को बचाते हुए स्टाइलिश दिखना न तो मुश्किल है और न ही अब महंगा है। आप बजट फ्रेंडली शॉपिंग के साथ फैशन फॉलो करते हुए स्टाइलिश भी दिख सकते हैं। आप अपने विंटर कलेक्शन को बेहतरीन बनाने की सोच रहे हैं और कम पैसों में ट्रेंडी और फैशनेबल कपड़े जैसे जैकेट, हुडी, स्वेटर और पुलओवर्स अपनी अलमारी में शामिल करना चाहते हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए है। हम आपको नोएडा की उन मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां आप कम बजट में अच्छी शॉपिंग कर सकते हैं और अपने विंटर वॉर्डरोब में कुछ बेहतरीन और स्टाइलिश कपड़ों से भर सकते हैं। नोएडा कि इन मार्केट में जाने के बाद आप दिल्ली की सरोजनी नगर मार्केट भूल जाएंगे।

Noida Market (Photo-Canva)

सर्दियों के लिए कपड़ों की खरीदारी के लिए नोएडा की बेस्ट मार्केट

तिब्बत मार्केट नोएडा

नोएडा सेक्टर 62 में रामलीला ग्राउंड में ल्हासा तिब्बती रिफ्यूजी मार्केट के नाम से एक बाजार लगता है। इस मार्केट में आप ट्रेडिशनल हिमाचली गर्म कपड़ों से लेकर शॉल, स्वेटर, कोट और मफलर जैसे फैशनेबल गर्म कपड़े ले सकते हैं। यहां करीब 70 के आसपास दुकानें लगती हैं, जिसमें 100 रुपये से गर्म कपड़ों की शुरुआत हो जाती है।

End of Feed