नोएडा सेक्टर 62 मे स्थित FIITJEE इंस्टीट्यूट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। यह इंस्टीट्यूट रातों रात बंद हो गया है। इंस्टीट्यूट के बंद होने से यहां कोचिंग कर रहे छात्रों की पढ़ाई पर बड़ा संकट छा गया है। बताया जा रहा है कि इंस्टीट्यूट ने छात्रों से दो साल की फीस एडवांस में ली थी। इसके बाद अचानक इंस्टीट्यूट के बंद होने से अभिभावक FIT JEE की मैनेजमेंट पर गुमराह करने और फीस एडवांस में लेने का आरोप लगाया है। शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के अभिभावकों ने मैनेजमेंट के खिलाफ पुलिस थाना सेक्टर 58 में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार 23 जनवरी यानी आज अभिभावक इंस्टिट्यूट के बाहर एकत्रित होकर विरोध करने की तैयारी कर रहे हैं। छात्रों के माता-पिता ने बताया कि वह इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग में भी शिकायत करेंगे। पेरेंट्स का कहना है कि अभी तक बच्चों का केवल 40 प्रतिशत कोर्स ही पूरा हुआ है। इसके भरोसे परीक्षा नहीं दी जा सकती है। इस प्रकार बच्चों के भविष्य के साथ खेला जा रहा है।
Noida: क्या ये बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं! दो साल की एडवांस फीस लेने के बाद FIITJEE इंस्टीट्यूट पर लगा ताला
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Jan 23, 2025, 12:14 PM IST
Noida: भोपाल और गाजियाबाद के बाद नोएडा सेक्टर 62 में स्थित FITJEE इंस्टिट्यूट पर भी ताला लग गया है। रातों रात इंस्टीट्यूट के बंद होने से सैकड़ों बच्चे की पढ़ाई पर संकट आ गया है। कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों ने थाना सेक्टर 62 में एडवांस फीस लेने और गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया।
End of Feed
