Noida News: नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशियों को लगाते थे चूना; 12 गिरफ्तार

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2024, 06:36 PM IST

नोएडा पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। फर्जी कॉल सेंटर से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यहां से विदेशी नागरिकों को चूना लगाया जाता था।

Noida News: नोएडा में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। इस फर्जी कॉल सेंटर से विदेशी नागरिकों को चूना लगाया जा रहा था। नोएडा पुलिस ने विदेशी नागरिकों को एंटीवायरस सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

fake call center

सांकेतिक फोटो।

कई सामान जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से दर्जनों डेस्कटॉप, राउटर और दो सर्वर बरामद किए। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस टीम, मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को नोएडा सेक्टर-2 के सी-37 में स्थित असिस्तरा ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सेकेंड फ्लोर से गिरफ्तार किया है।

End of Feed