Elvish Yadav Case: यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, सांपों के जहर मामले पर बड़ा खुलासा

Elvish Yadav Case: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव रेव पार्टी में सांपों के जहर के सप्लाई मामले में नोएडा पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने सांप के जहर के सैंपल को FSL लैब जांच के लिए भेजा था, जिसकी रिपोर्ट आ गई है।

Elvish Yadav Case: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव विवादों से बाहर ही नहीं निकल पा रहे हैं। कभी रेव पार्टी तो कभी थप्पड़ कांड। इनका नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। लोगों के बीच चर्चा के केंद्र बने एल्विश यादव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर रेव पार्टी में सांपों के जहर के सप्लाई से संबंधित है। रेव पार्टी में सांपों के जहर के सप्लाई के मामला में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस खुलासे से एल्विश यादव की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है।

Elvish Yadav Case

यूट्यूबर एल्विश यादव की बड़ी मुश्किलें

सांपों के जहर के स्पलाई पर बड़ा खुलासा

रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई मामले पर नोएडा पुलिस जांच कर रही है। रेव पार्टी में सांपों के जहर के सप्लाई को लेकर सेक्टर 29 के थाने में एनजीओ पीएफए द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एनजीओ पीएफए द्वारा यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ सपेरों पर मामला दर्ज कराया था। एफआईआर के बाद नोएडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू करी और सपेरों से बरामद सांपों के जहर को जयपुर में स्थित FSL लैब में भेजा गया था। लैब ने जांच की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट तैयार कर दी है। जयपुर FSL में सांपों के जहर की जांच के बार तैयार रिपोर्ट से पता लगा है कि ये जहर कोबरा करैत प्रजाति के सांपों का जहर है।

End of Feed