Noida: नोएडा में बीते दिन हुई तेज बारिश और हवाओं ने जमकर तबाही मचाई है। नोएडा में शुक्रवार शाम आए तेज तूफान के कारण हाईराइज सोसाइटी के कई फ्लैट्स की खिड़कियां टूट गई तो वहीं कुछ के दरवाजे ही पूरी तरह उखड़ गए। सोसाइटी से इस तूफान का डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। तूफान के कारण फ्लैट्स की हुई दुर्दशा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद सोसाइटी के एओए ने बिल्डर और कन्सट्रक्शन पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि इस दौरान सोसाइटी के नीचे खड़े लोगों की जान बाल-बाल बच गई है।
नोएडा हाई राइज सोसाइटी में तूफान ने मचाई तबाही, उखड़े दरवाजे तो टूटी फ्लैट्स की खिड़कियां
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated May 17, 2025, 06:53 AM IST
नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में शुक्रवार शाम में आए तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। इस दौरान कई फ्लैट्स की खिड़कियां टूटी हैं तो वहीं कई फ्लैट्स के पूरे के पूरे दरवाजे उखड़ गए। हालांकि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। लेकिन इससे बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन पर सवाल जरूर उठ रहे हैं।
End of Feed
