नोएडा में डेंगू का कहर, महिला डॉक्टर की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 6, 2023, 12:08 PM IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में लगातार डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक होम्‍योपैथी महिला डॉक्टर की मौत हो गई। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते रविवार को होम्‍योपैथी की 28 वर्षीय महिला डॉक्टर की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। अस्पतालों को बेहतर प्रबंधन की हिदायत दी गई है। डेंगू के आंकड़ों की बात करें तो मंगलवार को सामने आए 10 नए मामलों के बाद आप एक्टिव मरीजों की संख्या 289 हो गई है। डेंगू से हुई जिले की पहली मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।

Dengue in Noida, female doctor dies of dengue

नोएडा में डेंगू का कहर

सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को 28 वर्षीय होम्योपैथिक महिला चिकित्सक की मौत हो गई थी। सेक्टर 122 निवासी महिला चिकित्सक की तबीयत खराब होने के बाद परिजनों ने उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद उसे आईसीयू में भी रखा गया था। इस दौरान डेंगू की एंटीजन रैपिड एनएस 1 की जांच कराई गई थी। महिला की हालत ज्यादा खराब होने के चलते परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए थे।

End of Feed