नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का एक और मामला, साइबर ठगों ने बनाया महिला वकील को निशाना, दिया 3.29 करोड़ की ठगी को अंजाम

Noida News: यूपी के नोएडा में ठगों ने करोड़ों की एक और ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, ठगों ने इस बार अपना निशाना महिला वकील को बनाया और उन्हें डरा-धमकाकर 3.29 करोड़ रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में साइबर ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। एक के बाद एक साइबर अपराधी लोगों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर उनसे ठगी कर रहे हैं। ठगों द्वारा खास तौर से पढ़े-लिखे समझदार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 47 निवासी 72 वर्षीय महिला अधिवक्ता (Female Lawyer) के साथ हुआ है। ठगों ने उन्हें कथित रूप से डिजिटल गिरफ्तारी के जाल में फंसाकर कुल 3 करोड़ 29 लाख 70 हजार रुपये की ठगी की। पीड़िता ने इस संबंध में थाना साइबर क्राइम सेक्टर-36 में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

cyber fraud

नोएडा में साइबर ठगी

डरा-धमकाकर दिया ठगी को अंजाम

जानकारी के मुताबिक पीड़िता को 10 जून 2025 को लैंडलाइन नंबर पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल करके चार फर्जी बैंक खाते खोले गए हैं, जिनका इस्तेमाल हथियारों की तस्करी, ब्लैकमेलिंग और गैंबलिंग जैसे अपराधों में किया गया है। पीड़िता से कहा गया कि वह इस मामले में क्लीन चिट के लिए एक नंबर पर संपर्क करें। जब उन्होंने दिए गए नंबर पर कॉल किया तो उन्हें डराया गया कि उनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं और गिरफ्तारी हो सकती है।

End of Feed