नोएडा में साइबर ठगी: लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड करवाई, फिर आधे घंटे में खाते से उड़ाए 9.58 लाख

Noida Syber Crime: नोएडा में साइबर क्राइम का एक और मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने आईजीएल बिल जमा न होने का झांसा देखकर 30 मिनट में 9.58 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर जालसाजों ने ठगी का एक नया तरीका अपनाते हुए सेक्टर-50 निवासी सेवानिवृत्त (Retired) शिक्षक आदित्य कुमार को अपना शिकार बनाया। जालसाजों ने उन्हें IGL (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) का बिल जमा नहीं होने का झांसा दिया और तकनीकी मदद के बहाने एक लिंक भेजकर उनसे एक ऐप डाउनलोड करवाई।

Noida Crime News

नोएडा में साइबर ठगी

इस जालसाजी के चलते बुजुर्ग शिक्षक अपने 9.58 लाख रुपये गंवा बैठे। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। यह घटना साइबर अपराधियों की बढ़ती सक्रियता और आम नागरिकों को शिकार बनाने के नए-नए तरीकों के बारे में बताती है। इन्हें रोकने लिए साइबर क्राइम और पुलिस की टीम एकजुटता से काम कर रही है।

End of Feed