Noida News: नोएडा में सीमेंट लदा ट्रक बेकाबू होकर कार पर पलटा, पांच लोग घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated May 4, 2024, 03:17 PM IST

यूपी के नोएडा में सीमेंट लदा एक ट्रक बेकाबू हो गया और एक कार पर पलट गया। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पांचों की हालत काफी नाजुक है।

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र के खेड़ा धर्मपुर गांव के पास हुई।

accident image

सांकेतिक फोटो।

कार पर पलटा ट्रक

रबूपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को खेड़ा धर्मपुरा के पास सीमेंट से भार एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और वहां से गुजर रही एक बलेनो कार के ऊपर जा गिरा। उन्होंने बताया कि इस घटना में कार में सवार फरीद खान, उनकी पत्नी सफा, बेटे अफजाल व अली और चाचा मुकीम फंस गए।

End of Feed