सावधान! कहीं आपके साथ भी तो कैब ड्राइवर नहीं करते ऐसा, डर गया पूरा परिवार; पुलिस ने काटा 29 हजार का चालान

नोएडा में लापरवाही और तेज रफ्तार कैब भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर 29,250 रुपये का चालान काटा है और गाड़ी को सीज कर दिया है।

नोएडा : नोएडा में एक कैब चालक ने पुलिस से बचने के लिए लापरवाही तरीके से कार को सड़क पर दौड़ाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कैब के अंदर बैठा परिवार डरा-सहमा नजर आ रहा है और बच्चे की रोने की आवाज भी सुनाई दे रही है। हालांकि, बाद में पुलिस ने ड्राइवर को कैब समेत पकड़ लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की है। उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है और 29,250 रुपये का चालान काटा गया है। गाड़ी को सीज कर दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Noida Cab Driver rash driving

नोएडा में खतरनाक रफ्तार में भगाने वाला कैब ड्राइवर हिरासत में

पुलिस को देख भागा ड्राइवर

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित संजय मोहन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अजनारा होम्स सोसायटी में रहते हैं। वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दिल्ली के कनॉट प्लेस जा रहे थे। लिहाजा उन्होंने कैब बुक की थी। बताया जा रहा है पर्थला ब्रिज के पास पुलिस को देख कैब चालक तेजी रफ्तार से गाड़ी भगाने लगा। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने कई बार चालक से गाड़ी रोकने और रफ्तार कम करने की गुहार लगाई, लेकिन ड्राइवर नहीं माना। तेज रफ्तार के कारण कैब एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिसमें संजय मोहन और उनकी पत्नी को हल्की चोटें आईं, जबकि बच्ची सुरक्षित है। ड्राइवर की इस हरकत से बच्ची बुरी तरह डर गई।

End of Feed