Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में हाहाकर, बस और पिकअप की भीषण टक्कर में 11 की मौत; 27 लोग घायल

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और इस हादसे में 27 लोगों घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पूरे इलाके में हादसे से हड़कंप मच गया है-

Bulandshahr: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 27 लोग घायल हो गए हैं। जिलाधिकारी ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार बुलंदशहर में प्राइवेट बस और पिकअप की टक्कर होने से यह हादसा हुआ। बस और पिकअप दोनों के घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। सभी रक्षाबंधन मनाने के लिए गाजियाबाद से अलीगढ़ जिले के अपने गांव जा रहे थे। जानकारी के अनुसार हादसे के समय मैक्स पिकप गाड़ी में लगभग 37 से अधिक लोग सवार थे जो संभाल,नरौरा की तरफ जा रहे थे। घटना की सूचना पर आनन फानन में मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

bulandshahar

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा

घायल जिला अस्ताल में भर्ती

End of Feed