Places to visit near Noida: अगर आप नोएडा में हैं और वीकेंड पर कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो आपके पास एक नहीं ढेर सारे ऑप्शन हैं। नोएडा में या नोएडा के बाहर जाकर आप अपने वीकेंड को खास बना सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं नोएडा के आसपास मौजूद कुछ खास जगहों के बारे में। इन जगहों पर जाने का प्लान आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कर सकते हैं।
आगरा Agra
ताजनगरी आगरा नोएडा के बेहद करीब है। केवल दो घंटे की ड्राइव करके आप आगरा पहुंच सकते हैं। यमुना एक्सप्रेस वे से जाने पर आपका सफर रोमांचक होगा। एक दिन की इस यात्रा में आप ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, रामबाग घूम सकते हैं और आगरा के मशहूर व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।
Taj Mahal
मथुरा-वृंदावन Mathura- Vrindavan
नोएडा से मथुरा और वृंदावन की दूरी अधिक नहीं है। आप सुबह 6 बजे निकलेंगे तो 8 बजे से पहले वृंदावन पहुंच जाएंगे, वो भी यमुना एक्सप्रेस वे से। यहां आप बांकेबिहारी के दर्शन कर मथुरा जा सकते हैं। दोनों जगह घूमकर देर शाम तक नोएडा वापस आ सकते हैं।
Vrindavan
फतेहपुर सीकरी
फतेहपुर सीकरी भी एतिहासिक स्थलों में से एक है, जहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। उत्तर प्रदेश की विरासत को संजाए फतेहपुर सीकरी काफी खूबसूरत और पर्यटकों को आकर्षित करने वाला है। आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी पहुंचा जा सकता है।
Neemrana
नीमराना फोर्ट
नोएडा से घूमने जाने के लिए नीमराना फोर्ट बेहतरीन जगह है। जयपुर रोड स्थित यह किला पृथ्वीराज चौहान के वंश द्वारा निर्मित किया गया था। यह ऐतिहासिक किला अब होटल में तब्दील हो गया है और यहां रुकना किसी लग्जरी से कम नहीं। नोएडा से लोग यहां पूरा दिन बिताने या किसी खास मौके को सेलिब्रेट करने पहुंचते हैं। इस किले को साल 1986 में हेरिटेज रिजॉर्ट में तब्दील किया गया था। अब यहां बेहतरीन रेस्टोरेंट, कमरे, पूल आदि हैं।
