Places to Visit in Noida: चटपटा खाने का हो मन तो इन जगहों को करें लिस्ट में शामिल, शॉपिंग के साथ लीजिए लजीज व्यंजन का आनंद

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 07:45 PM IST

Best Places to Visit in Noida: नोएडा, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आता है। राजधानी से नजदीक होने के कारण यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। नोएडा में चटपटा खाने के शौकीन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है। मेट्रो स्टेशन के पास हो या कोई भीड़भाड़ वाला नोएडा का इलाका, हर जगह कोई न कोई फेमस मार्केट जरूर मिल जाएगा, जहां पर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सेक्टर-29 की मार्केट चाट और टिक्की के लिए है फेमस
  • सेक्टर-18 के मोमोज के दिवाने हैं नोएडा के लोग
  • सावित्री मार्केट का काठी रोल्स भी होता है लाजवाब

Best Places to Visit in Noida: नोएडा जितना आधुनिक है, यहां का फूड उतना ही लजीज। आइएजानते हैं कि नोएडा में स्ट्रीट फूड खाने वाले बेस्ट प्लेस कौन-कौन से हैं। सेक्टर 29 में स्थित, ब्रह्मपुत्र मार्केट एक बहुत ही मशहूर जगह है। ये नोएडा में लोगों का ध्यान खींचने वाली सबसे पुरानी जगहों में से एक है। ये जगह उन लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है, जिन्हें स्ट्रीट फूड खाना बहुत पसंद होता है। यहां आपको चाट और टिक्की से लेकर कबाब और बिरयानी, इडली और वड़े से लेकर जूस और फ्लेवर्ड मिल्क शेक, बेहतरीन मोमोज और नूडल्स से लेकर पनीर की जलेबी और गुलाब जामुन तक सब कुछ आसानी से मिल जाएगा।

Noida News

नोएडा में स्ट्रीट फूड खाने के लिए इन जगहों पर करें विजिट

बता दें कि इसी तरह नोएडा में सेक्टर-27 को ‘नोएडा का स्वर्ग’ कहा जाता है, क्योंकि यहां आपको सस्ते और किफायती दाम में चीजें बहुत आसानी से मिल जाएंगी। इस जगह की सबसे अच्छी बात ये भी है कि यहां फूड लवर्स के लिए कई स्ट्रीट फूड स्टॉल और दुकानें मौजूद हैं। यहां पर आप एक से एक वैरायटी वाली चीजें खा सकते हैं। टेस्टी गोलगप्पे और पापड़ी चाट से लेकर स्पाइसी मसाला डोसा और चाइनीज तक यहां आपको सब कुछ बहुत आसानी से मिल जाएगा।

End of Feed