Noida News: नोएडा में पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश, हत्या के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 17, 2024, 11:10 AM IST

Noida News:नोएडा में पुलिसकर्मियों को कुछ लोगों ने एसयूवी गाड़ी के कुचलने की कोशिश की। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही अपराध में प्रयोग की गई गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। आम लोगों के साथ अब बदमाश पुलिसकर्मियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। नोएडा में तीन लोगों ने दो पुलिसकर्मियों को वाहन से कुचलने की कोशिश की। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू की। एक अधिकारी ने घटना पर जानकारी दी कि पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास करने वाले तीन लोगों को पुलिस की टीम ने रविवार को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों पर हत्या के प्रयास का आरोप दर्ज किया गया है।

Crime News

नोएडा में पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश

पुलिसकर्मियों की हत्या का प्रयास

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) से कुचलने की कोशिश की। अधिकारी ने आगे बताया कि एक पुलिस उपनिरीक्षक और एक हेड कांस्टेबल पुलिस चौकी के पास खड़े हुए थे, तभी एसयूवी सवार युवक वहां पहुंचे और दोनों से किसी स्थान का रास्ता पूछा। जब पुलिसकर्मियों ने कहा कि उन्हें इस रास्ते की जानकारी नहीं है, तो आरोपियों ने उन्हें अपशब्द कहना शुरू कर दिया और अपने वाहन से उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गए। इस घटना के बाद मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिंद्रा थार को भी जब्त किया गया, जिसका इस्तेमाल 8 जून को मोरना पुलिस चौकी के पास कथित अपराध में किया गया था।

End of Feed