Noida Dark Spots: बेंगलूरु की तर्ज पर नोएडा को सेफ सिटी बनाने के लिए प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है। सेफ सिटी के तहत 400 जगहों पर सीसीटीवी लगेंगे। नोएडा विकास प्राधिकरण की टेक्निकल टीम की तरफ से जगह का सर्वे किया जाएगा। दरअसल, नोएडा पुलिस ने प्राधिकरण को शहर के डार्क स्पॉट की लिस्ट भेज दी है। अब प्राधिकरण की तरफ से सर्वे कराने के बाद डार्क स्पॉट पर 400 कैमरे लगाए जाएंगे। आपको बता दें कि सेफ सिटी के लिए 160 करोड़ रुपये खर्च करने का प्लान है। इसी के तहत शहर के ऐसे प्वाइंट को चिह्नित किया गया है, जहां न तो कैमरे हैं और न ही पुलिस की सुरक्षा मुहैया होती है।
नोएडा में डार्क स्पॉट पर लगेंगे 400 कैमरे
ऐसे में कई बार लोगों की नजरे बचाकर बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। लिहाजा ऐसे प्वाइंट को कवर करने के लिए कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम राजेश कुमार के अनुसा, सर्वे का काम पूरा होने के बाद इन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
