Noida Cyber Crime : 'पापा मुझे बचा लो', चीफ फार्मासिस्ट ने ट्रांसफर कर दिए 40 हजार, AI से वॉइस क्लोनिंग कर ठगों ने लगाया चूना

Noida Cyber Crime : नोएडा में साइबर ठगों ने नया पैंतरा आजमाते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से आवाज क्लोनिंग कर चीफ फार्मासिस्ट से 40 हजार रुपये ठग लिए। जानिए साइबर ठगों ने कैसे इस काम का अंजाम दिया।

Noida Cyber Crime : इन दिनों साइबर ठगी का अंदाज बदल गया है। अब साइबर अपराधियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक मामला नोएडा से सामने आया है, जहां जिला अस्पताल नोएडा के चीफ फार्मासिस्ट के बेटे की आवाज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से आवाज निकालकर 40 हजार ठग लिए। कॉल करने वाले जालसाजों ने खुद को मुंबई पुलिस का बताया था। ठगों ने अधिकारी को बताया कि आपका बेटा एक महिला की हत्या में शामिल है। फिलहाल, सेक्टर 39 पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Noida Cyber Crime, cloning AI Voice call

AI से आवाज क्लोनिंग कर ठगी

वॉइस क्लोनिंग कर जाल में फंसाया

नोएडा में वॉइस क्लोनिंग के जरिए ठगी का यह पहला मामला होने का पुलिस दावा कर रही है। जिला अस्पताल में कार्यरत चीफ फार्मासिस्ट आलोक पांडे ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते दिनों उनके पास अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया और उनके बेटे की एक महिला की हत्या में संलिप्त होने की बात बताई। चूंकि, जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट आलोक पांडेय का बेटा मुंबई में ही रह रहा है। लिहाजा, ऐसे में उन्हें अनहोनी की आशंका सताने लगी।

End of Feed