Noida News: अमिताभकांत समिति की सिफारिशें को ठेंगा दिखा रहे बिल्डर, पैसा नहीं जमा किया तो होगी कार्रवाई

अमिताभकांत समिति की सिफारिशें लागू हुए चार महीने का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक मात्र 15 प्रोजेक्ट के बिल्डर ही पैसा जमा कराने के लिए सामने आए हैं। उधर, जिन बिल्डरों ने तय धनराशि जमा नहीं की उन पर कार्रवाई की तैयारी है।

नोएडा: शहर में फ्लैट खरीदारों की सहूलियत के लिए अमिताभकांत समिति की सिफारिशें लागू हुए चार महीने का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक मात्र 15 प्रोजेक्ट के बिल्डर ही पैसा जमा करने के लिए बढ़े हैं। करीब 27 बिल्डरों ने अभी तक पैसा जमा नहीं किया है। लिहाजा, अब नोएडा प्राधिकरण ऐसे बिल्डरों पर सख्ती की तैयारी कर मामले से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट शासन को भेज दी है। साथ ही यह भी पूछा है कि जो बिल्डर पैसे जमा करने को आगे नहीं आ रहे हैं, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए।

यूपी कैबिनेट ने 2023 में दी थी मंजूरी

पिछले साल ही लंबे इंतजार के बाद यूपी कैबिनेट की मंजूरी के बाद अमिताभकांत समिति की सिफारिशों को 21 दिसंबर 2023 को लागू कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, नोएडा में 57 ऐसी परियोजनाएं हैं, जिनका किसी न्यायालय या किसी तरह का विवाद नहीं है। उसी दौरान इन परियोजनाओं के बिल्डरों के साथ सीईओ ने बैठक की थी। अधिकारियों ने बताया कि 57 में से 42 बिल्डरों ने इस सुविधा का फायदा लेने को सहमति दी थी। इन 42 में से 15 बिल्डरों ने अभी तक कुल बकाए में से 25 प्रतिशत धनराशि जमा कर दी है। इन बिल्डरों के जरिए 125 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं, जबकि 27 बिल्डरों ने अभी तक कोई पैसा जमा नहीं किया है।

End of Feed