नोएडा के फेमस पार्क से रात के अंधेरे में 160 नोजल चोरी, लाखों में कीमत; जांच शुरू

नोएडा के प्रतिष्ठित वेदवन पार्क से नोजल की चोरी होने की घटना सामने आई है। बताया गया है कि चोरों ने 160 नोजल चोरी कर लिए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

नोएडा शहर में सेक्टर-78 स्थित वेदवन पार्क से कुछ दिन पहले लाखों रुपये के नोजल चोरी किए जाने के मामले में रविवार को थाना सेक्टर 113 में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि थाने में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि गत 14 जनवरी की रात को अज्ञात चोरों ने वेद वन पार्क में लगे फव्वारे के नोजल चोरी कर लिए।

park

फाइल फोटो।

रात के अंधेरे में चोरी

थानाधिकारी ने बताया कि चोर रात के अंधेरे में 160 नोजल चोरी कर ले गए जिनकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी की घटना के बाद पार्क में होने वाला लोकप्रिय लेजर लाइट शो बंद करना पड़ा है। शर्मा के अनुसार शिकायत के बाद सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पार्क के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस कुछ संदिग्धों की पहचान करने का दावा भी कर रही है।

End of Feed