नोएडा में धू-धू कर जली स्पीपर बस, चार दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

Noida Bus Fire: नोएडा के सेक्टर-148 में एक्सप्रेसवे के पास मंगलवार को एक स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बस दिल्ली से बिहार के समस्तीपुर जा रही थी और हादसे के वक्त उसमें करीब 30 यात्री सवार थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Noida Bus Fire: नोएडा में मंगलवार को एक स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा सेक्टर-148 के पास एक्सप्रेसवे के नजदीक हुआ, जहां दिल्ली से बिहार के समस्तीपुर जा रही बस कुछ ही देर में आग की लपटों से घिर गई। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Noida Bus Fire

नोएडा में स्लीपर बस बनी आग का गोला

बस में करीब 30 यात्री थे सवार

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस में आग तेजी से फैलने लगी थी, लेकिन इससे पहले ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। समय रहते यात्रियों के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया।

End of Feed