Noida फिर बना यूपी का सबसे स्वच्छ शहर, सुपर स्वच्छ लीग में देश में मिला छठा स्थान

2018 के स्वच्छता सर्वेक्षण में नोएडा 324वें स्थान पर था। उस दौर में शहर की गिनती देश के पिछड़े शहरों में होती थी। लेकिन इसके बाद से नोएडा ने लगातार सुधार किया और आज वह राज्य और राष्ट्रीय, दोनों रैंकिंग में शीर्ष पर दिखाई दे रहा है।

Noida: नोएडा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सही दिशा में की गई मेहनत का नतीजा जरूर मिलता है। शहर को लगातार दूसरे वर्ष उत्तर प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। इसके साथ ही नोएडा ने सुपर स्वच्छ लीग की गोल्डन सिटी श्रेणी में भी अपनी जगह बरकरार रखी है।

noida

नोएडा फिर बना यूपी का सबसे स्वच्छ शहर।

राज्य में पहला, देश में छठा

स्वच्छता के पैमाने पर नोएडा ने उत्तर प्रदेश के सभी शहरों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तर पर सुपर स्वच्छ लीग में 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में नोएडा को देश भर में छठा स्थान मिला है। सबसे बड़ी बात यह है कि पिछली बार इसी श्रेणी में नोएडा 14वें स्थान पर था। यानी एक साल में शहर ने आठ पायदान की छलांग लगाई है। यह उछाल बताता है कि शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर जमीनी स्तर पर काम हुआ है।

End of Feed