नोएडा मेट्रो विस्तार को PM मोदी की हरी झंडी; अब सेक्टर-142 से सीधे बॉटनिकल गार्डन पहुंचेगी एक्वा लाइन

केंद्रीय कैबिनेट ने नोएडा मेट्रो के सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन विस्तार और 1 लाख करोड़ रुपये के 'अर्बन चैलेंज फंड' को मंजूरी दी है। इससे नोएडा और दिल्ली के बीच सफर करने वाले लोगों को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस परियोजना के बारे में।

Aqua Line to Botanical Garden: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए एक बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने नोएडा मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत अब एक्वा लाइन का दायरा सेक्टर-142 से सीधे बॉटनिकल गार्डन तक हो जाएगा, जिससे नोएडा और दिल्ली के बीच का सफर न केवल आसान होगा, बल्कि लाखों यात्रियों के समय की भी बचत होगी।

aqua line expansion news

जल्द बढ़ जाएगा एक्वा लाइन का दायरा

एक्वा लाइन का सीधा जुड़ाव और 8 नए स्टेशन

इस नए कॉरिडोर की कुल लंबाई 11.56 किलोमीटर होगी और यह पूरी तरह से एलिवेटेड होगा। इस विस्तार के साथ ही बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन एक विशाल इंटरचेंज हब के रूप में उभरेगा, जहां यात्री सीधे दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और मैजेंटा लाइन पर स्विच कर सकेंगे। इस रूट पर कुल 8 नए स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें सेक्टर-44, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। इस परियोजना के पूरा होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सक्रिय मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 61.62 किलोमीटर हो जाएगा।

End of Feed