Noida News: 21 दिन बाद भी बंद है एलिवेटेड रोड, लाखों लोग परेशान, IIT रुड़की को जांच में मिली ये 'खास' खामी

Noida News: नोएडा की एलिवेटेड रोड पिछले 21 दिनों से बंद है। IIT रुड़की की जांच में सिर्फ एक कंक्रीट पैनल कमजोर पाया गया है। IIT की रिपोर्ट गुरुवार को मिलेगी, जिसके बाद मरम्मत शुरू होगी।

Noida News: नोएडा के सेक्टर-27 से सेक्टर-61 के बीच बनी 4.8 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड पिछले 21 दिनों से बंद है। सेक्टर-33 के सामने बार-बार गड्ढा होने के बाद बंद किए गए फ्लाइओवर को लेकर अब राहत की उम्मीद जगी है। IIT Roorkee की टीम ने पूरे एलिवेटेड रोड की मजबूती की जांच लगभग पूरी कर ली है। शुरुआती जांच में गड्ढे वाले कंक्रीट पैनल को छोड़कर बाकी हिस्सों में कोई कमजोरी नहीं मिली है। अब अथॉरिटी को जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद कमजोर पैनल की मरम्मत कराकर ट्रैफिक दोबारा शुरू करने की तैयारी है।

Noida Elevated road

21 दिन बाद भी बंद है नोएडा का एलिवेटेड रोड

नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक, जांच के लिए आधुनिक अल्ट्रासोनिक गाइडेड वेव्स तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इस तकनीक के विशेषज्ञ टिम वाला को अमेरिका से बुलाया गया था। उन्होंने आईआईटी रुड़की की टीम के साथ मिलकर एलिवेटेड रोड की जांच की। खास बात यह रही कि इसके लिए सड़क की परत हटाने, कटिंग करने या कंक्रीट के नमूने निकालने की जरूरत भी नहीं पड़ी।

End of Feed