Noida News: नोएडा में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत, फुटपाथ और यूटर्न का बदलेगा नक्शा

नोएडा प्राधिकरण ने शहर की प्रमुख सड़कों पर फुटपाथ, स्लिप रोड और यूटर्न को रि-डिजाइन करने का फैसला किया है। इस योजना के तहत सड़कों का चौड़ीकरण और नए फुटओवर का निर्माण भी शामिल हैं। प्राधिकरण का दावा है कि इस योजना से नोएडा को जाम और प्रदूषण से बड़ी राहत मिलेगी।

Noida News: नोएडा में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या से राहत दिलाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी योजना तैयार की है। जिसके तहत शहर की प्रमुख सड़कों पर फुटपाथ, स्लिप रोड और यूटर्न को नया रूप दिया जाएगा। इन्हें रि-डिजाइन कर इनके आकार में बदलाव किया जाएगा। साथ ही कई इलाकों में सड़क चौड़ीकरण और फुटओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा। ताकि वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके। अधिकारियों का मानना है कि ट्रैफिक जाम में कमी आने से न सिर्फ लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

Noida Elevated Road

सांकेतिक फोटो (istock)

योजना पर 300 करोड़ रुपये होंगे खर्च

नोएडा प्राधिकरण इस पूरी योजना पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस राशि को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत प्राप्त किया जाएगा। इस योजना की मदद से साल 2026 अंत तक पीएम 10 और पीएम 2.5 जैसे खतरनाक प्रदूषकों के स्तर में 40 प्रतिशत तक कमी लाने का लक्ष्य है। इसके अलावा सड़कों और फुटपाथों की मैकेनिकल स्वीपिंग के माध्यम से आसानी से सफाई भी कराई जा सकेगी।

End of Feed