आपका नेचर कॉल बनेगा Noida अथॉरिटी का कमाऊ पूत, शौचालयों से मिलेंगे 90 करोड़ रूपये

नोएडा प्राधिकरण ने सार्वजनिक शौचालयों से अगले 10 साल में 90 करोड़ कमाने की योजना बनाई है। प्राधिकरण ने एजेंसियों का चयन किया है जो शौचालयों का रखरखाव करेंगी और विज्ञापन के जरिए आय का हिस्सा प्राधिकरण को देंगी।

Noida News: अपने घर या दफ्तर में आप बड़े आराम से समय बिताते हैं। क्योंकि वहां पर आपकी जरूरत की हर चीज आपकी पहुंच में होती है। घर या दफ्तर से बाहर निकलते ही कई चीजों के लिए समझौता करना पड़ता है। लेकिन एक चीज जिस पर आप समझौता नहीं करते और करना भी नहीं चाहिए वह है शौच। जी हां, जब भी टॉयलेट यानी नेचर कॉल आए, तुरंत निपट लेना चाहिए। फिर आप उसके लिए पैसा भी चुकाने को तैयार होते हैं। शहरों में जगह-जगह सार्वजनिक शौचालय बने होते हैं, जो आपके 1-2 रुपये तक लेकर 'लघु शंका' मिटाने की सुविधा देते हैं। नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) ने इन्हीं सार्वजनिक शौचालयों से कमाई का प्लान तैयार किया है। चलिए जानते हैं, कैसे आपका नेचर कॉल, अथॉरिटी के लिए कमाऊ पूत बनेगा और उसे करोड़ों रुपये की आमदनी होगी।

Noida Public Toilet earnings

नोएडा प्राधिकरण ने बनाया शौचालयों से कमाई का प्लान

नोएडा प्राधिकरण को अगले 10 साल में शौचालयों (Public Toilets Noida) से 90 करोड़ रुपये की कमाई होगी। इस लिहाज से देखा जाए तो प्राधिकरण को सिर्फ शौचालय से ही हर साल करीब 9 करोड़ रुपये की आमदनी होगी। इतनी बड़ी राशि PH-1 यानी 150 सार्वजनिक शौचालयों से आएगी। हालांकि प्राधिकरण ने शहर में 256 शौचालय बनवाए हैं और अभी 150 शौचालयों के लिए प्राधिकरण ने एजेंसी का चुनाव किया है।

End of Feed