नोएडा में फिर अधिकारी लापरवाह; सेक्टर 58 में ढीली स्लैब से नाले में समाया 28 साल का आर्यन, 6 महीने पहले युवराज ने भी गंवाई थी जान

Aryan Death Sector 58 Noida: नोएडा में लापरवाही का खूनी खेल देखने को मिल रहा है। सेक्टर 58 में खुले नाले में गिरने से 28 वर्षीय आर्यन की मौत हो गई है। आखिर कब जागेगा प्रशासन?

Noida Authority Negligence 2026: 'हाईटेक सिटी' और चमचमाती सड़कों का दावा करने वाले नोएडा विकास प्राधिकरण (Noida Authority) की घोर प्रशासनिक लापरवाही की भेंट एक और हंसता-खेलता परिवार चढ़ गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे तेज बारिश के दौरान सेक्टर 58 स्थित एक फैक्ट्री में काम पर जा रहे 28 वर्षीय युवा कर्मी आर्यन की खुले और असुरक्षित नाले में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।

​नोएडा में फिर अधिकारी लापरवाह; सेक्टर 58 में ढीली स्लैब से नाले में समाया 28 साल का आर्यन, 6 महीने युवराज ने भी गंवाई थी जान​

नोएडा में फिर अधिकारी लापरवाह; सेक्टर 58 में ढीली स्लैब से नाले में समाया 28 साल का आर्यन, 6 महीने युवराज ने भी गंवाई थी जान (istock-प्रतीकात्मक फोटो)

नोएडा में बुनियादी ढांचे की बदहाली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण किसी मासूम की जान जाने का यह पहला मामला नहीं है। ठीक छह महीने पहले, जनवरी 2026 में ही सेक्टर 150 में ऐसी ही प्रशासनिक और बिल्डरों की सामूहिक लापरवाही ने एक होनहार सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की जिंदगी छीन ली थी। इन लगातार हो रही मौतों ने स्थानीय लोगों के गुस्से को भड़का दिया है और प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

End of Feed