29 किमी के रोड प्रोजेक्ट के लिए Noida ने 500 करोड़ रुपये मंजूर किए, जानें कहां बनेगी ये सड़क

नोएडा प्राधिकरण ने 500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 29 किमी लंबी चार लेन सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी है। इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Noida News: अगर आप नोएडा, ग्रेटर नोएडा या आसपास के इलाकों में रहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि नोएडा प्राधिकरण ने शहर की कनेक्टिविटी मजबूत करने और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida Greater Noida Expressway) पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए एक परियोजना को मंजूरी दे दी है। 29 किमी लंबी और 4 लेन चौड़ी यह परियोजना 500 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी। इसे रिवरफ्रंट रोड परियोजना भी कहा जा रहा है। यमुना-हरनंदी (हिंडन नदी) दोआब क्षेत्र में बनने वाला यह नया कॉरिडोर ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराएगा और ग्रेटर नोएडा के करीब पांच लाख लोगों को इससे सीधा लाभ होगा।

river front road project

नोएडा में बनेगा एक और एक्सप्रेसवे, प्राधिकरण से मिली मंजूरी

प्राधिकरण के CEO कृष्ण करुणेश के मुताबिक, यह परियोजना क्षेत्र में आवागमन को आसान बनाने के साथ ही भविष्य के शहरी विकास को भी रफ्तार देगी। उन्होंने कहा कि परियोजना पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसके पूरा होने के बाद यात्रियों को जाम से काफी हद तक राहत मिल जाएगी।

End of Feed