1985 का वो चुनाव, जिसमें Nitish Kumar ने 20 हजार रुपये उधार लिए और पत्नी को दिया एक वचन, अगर...

आज से Nitish Kumar बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगे। आज उनके सीएम पद से इस्तीफे के साथ ही बिहार और नीतीश की राजनीति एक नई करवट लेगी। इस अवसर पर जानें नीतीश के पहला चुनाव जीतने की कहानी -

बिहार की राजनीति के लिए आज बड़ा दिन है। सबसे ज्यादा 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार आज से बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगे। आज सुबह 11 बजे सीएम नीतीश कुमार अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक लेंगे और उसके बाद वह अपने पद से इस्तीफा (Nitish Kumar Resignation) देंगे। आज दोपहर 3.15 बजे उनका राज्यपाल से मुलाकात का शेड्यूल तय है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही बिहार में एक युग का अंत हो जाएगा। आज नीतीश कुमार सुर्खियों में सबसे ऊपर बने हुए हैं तो उनके बचपन से लेकर राज्यसभा जाने तक की कहानियां सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक कहानी उनके अपनी पत्नी से 20 हजार रुपये लेकर चुनाव लड़ने की भी है, जिसमें उन्होंने पत्नी से एक वादा भी किया था। चलिए जानते हैं, कैसी थी वह परिस्थितियां और क्या था नीतीश कुमार का अपनी पत्नी को दिया हुआ वो वचन -

Nitish Kumar 1985 Election

एक समय राजनीति से संन्यास लेने का मन बना चुके थे नीतीश कुमार

कहानी 1980 के दशक की है। उस समय जेपी आंदोलन और छात्र राजनीति से निकले नए-नए नेताओं का कद बढ़ने लगा था। लालू प्रसाद यादव जैसे नए नेताओं ने उस समय बिहार की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी। लेकिन नीतीश कुमार की किस्मत में अभी और संघर्ष बाकी थे। तब तक नीतीश कुमार 1977 और 1980 के बिहार विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा चुके थे और दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। राजनीतिक करियर की शुरुआत में ही लगातार दो हार ने उन्हें सिर्फ आर्थिक तौर पर ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी तोड़ दिया था।

End of Feed