शहर

दिल्ली का मौसम (14 April 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में आग उगलने लगा सूरज! गर्मी का सितम शुरू, दो दिन में पारा पहुंचेगा 40 डिग्री

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। दो दिन बाद तापमान भी 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

Image

दिल्ली में आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

दिल्ली में आज का मौसम (14 April 2026): दिल्लीवासियों को चिलचिलाती गर्मी फिर से सताने लगी है। बारिश के कारण बीते दिनों राजधानी में मौसम सुहावना बना हुआ था। लेकिन बरसात थमने के साथ ही मौसम ने फिर रुख पलट लिया है और गर्मी जोर पकड़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में अब धूप की तपिश बढ़ती जा रही है, इसके साथ ही तापमान भी उछाल मार रहा है। इस सप्ताह दिल्ली में दिन का पारा 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानें।

दिल्ली में 14 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम (Delhi Weather Today)

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-NCR में मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान किसी भी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। सुबह से ही धूप खिली रहेगी, जो दिन चढ़ने के साथ ही तेज हो जाएगी। जिससे दिन में तेज गर्मी लोगों को सताएगी। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में अगले 5 दिन मौसम का हाल

IMD के अनुसार 15 अप्रैल को भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। जिसके बाद 16 अप्रैल से अगले तीन दिन राजधानी में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में गर्मी से भी राहत की उम्मीद नहीं है। 16 से 18 मार्च के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच बना रह सकता है। जिसके बाद फिर से मौसम साफ हो जाएगा। फिलहाल 20 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर में कहीं भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article