अंग्रेजों की राह पर चल रही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी; यूपी में नहीं चलने देंगे'फूट डालो और राज करो' की नीति

भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी के इंदौर में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कार्यक्रम को 'झूठ की गूंज' करार देते हुए कहा कि झूठ ज्यादा समय तक नहीं चलता। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या उन्होंने अमेठी के युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और रोजगार के लिए कोई काम किया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर उत्तर प्रदेश में ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति करने का आरोप लगाया है। मेरठ में बीजेपी के शक्ति केंद्र संयोजकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए नबीन ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी स्थिति में इस नीति को यूपी में दोबारा लागू नहीं होने देगी।

नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन। (फोटो- pti)

नवीन ने कहा कि भले ही आजादी के समय अंग्रेजों ने देश छोड़ दिया, लेकिन पहले कांग्रेस और फिर इन समाजवादियों ने फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई। हम आज यहां यह संकल्प लेने के लिए एकत्रित हुए हैं कि हम किसी भी परिस्थिति में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा की इस नीति को दोबारा लागू नहीं होने देंगे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष के प्रयासों का मुकाबला करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील की।

End of Feed