Nithari Case के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, हरिद्वार में बेच रहा था चाय

हरिद्वार के सप्त सरोवर रोड पर चाय की दुकान चलाने वाले और Nithari Case के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरिद्वार के सप्त सरोवर रोड स्थित लालमाता मंदिर के सामने एक चाय विक्रेता ने आज यानी शुक्रवार 18 सितंबर को आत्महत्या कर ली। जांच में मृतक की पहचान सुरेंद्र कोहली (50) पुत्र शंकु राम निवासी ग्राम मंगरूखाल, भिकियासैंण, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। बता दें कि यह वही सुरेंद्र कोली है, जो नोएडा के निठारी केस में आरोपी रहा था।

Surenndra Koli

सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या

चौकी सप्तऋषि पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी दुकान में आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र कोली पिछले कुछ महीनों से हरिद्वार में ही रह रहा था। कुछ दिन पहले ही उसने यहां पर चाय का खोखा किराए पर लिया था।

End of Feed