सुरेंद्र कोली का अंतिम संस्कार : झूठ बोलकर ली थी किराए की दुकान? भाई ने लगाए बड़े आरोप; पुलिस ने शुरू की छानबीन

नोएडा के बहुचर्चित निठारी कांड के मामले में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की आत्महत्या के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हरिद्वार में अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हरिद्वार : बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली का शनिवार को उसके परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, कोली की मौत की खबर मिलने के बाद उसके परिजन हरिद्वार पहुंचे जहां पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उन्हें सौंपा गया। उसके बाद खड़खड़ी शमशान घाट पर पुलिस की उपस्थिति में परिजनों ने कोली का अंतिम संस्कार किया।

Surendra Koli Cremation

सुरेंद्र कोली (फाइल फोटो-Twitter)

अल्मोड़ा निवासी कोली के अंतिम संस्कार में उसके भाई हरीश कोली, सुरेंद्र कोली के 20 वर्षीय बेटे शिवम के साथ पहुंचे और उनके साथ गांव के ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत भी थे। कोली का शव शुक्रवार को हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में उसकी चाय की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पुलिस ने आशंका जतायी है कि कोली ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

End of Feed