गाजियाबाद के लिए राहत: अब सर्विस रोड से सीधे NH-9 जा सकेंगे वाहन, यहां खत्म होगा जाम का झाम

एनएचएआई ने गाजियाबाद के वाहनों चालकों के लिए एनएच-9 की सर्विस रोड पर सीधे एंट्री दे दी है। इसके खुलने से लोग बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया से सीधे गाजियाबाद की ओर आ सकेंगे।

मुख्य बातें

National Highway 9

रोड

  • एनएच-9 की सर्विस रोड पर मिली सीधे एंट्री
  • गाजियाबाद से बुलंदशहर इंडस्ट्रियल जाना हुआ आसान
  • दिल्ली से लाल कुआं एरिया में नहीं लगेगा जाम

एनसीआर के गाजियाबाद के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। बुलंदशहर इंडस्ट्रियल क्षेत्र के लोगों को अब एनएच-9 पर सफर के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी। जी, हां नेशनल अथॉरिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने वाहनों के लिए एनएच-9 की सर्विस रोड पर सीधे एंट्री का रास्ता साफ कर दिया। इसके लिए अलग से रोड विकसित की गई है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक बुलंदशहर औद्योगिक एरिया रोड से आने वाले लोगों को लालकुआं से दिल्ली की तरफ बने कलवर्ट से होकर एचपी पेट्रोल पंप के सामने से होकर एनएच-9 पर जाना पड़ता था। इससे कई बार कलवर्ट पर जाम की स्थिति पैदा होती है।

End of Feed