नेशनल Highway पर नहीं परेशान करेगी गर्मी, NHAI खास तकनीक से लगाएगी पेड़

जब भी आप शहर से बाहर जाते हैं तो दूर-दूर तक एक काली पट्टी बिछी हुई दिखती है, यानी सड़क के अलावा आसपास की चीजों पर ध्यान कम ही जाता है। NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्गों के पास एक खास तकनीक से पेड़ लगाने की घोषणा की है। इस तकनीक से पेड़ तेजी से विकसित होंगे और बड़ा फायदा भी होगा।

उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में पिछले कुछ दिनों से प्रचंड गर्मी (Heatwave) का प्रकोप जारी है। सूरज से आग बरस रही है और कहीं भी कोई राहत नहीं मिल रही। विशेषतौर पर समस्या राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर होती है, जहां दूर-दूर तक कहीं कोई पेड़ नजर नहीं आता। लेकिन अब NHAI ने घोषणा की है कि वह दिल्ली-NCR में नेशनल हाईवे के किनारे अलग-अलग इलाकों में कुल 53 एकड़ क्षेत्र में पेड़ लगाएगा। बड़ी बात ये है कि पेड़ लगाने का यह कार्य मियावाकी तकनीक (Miyawaki plantations) से होगा।

national-highways

हाईवे के आसपास पेड़ लगाएगा NHAI

मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांस्पोर्ट एंड हाईवे ने एक बयान ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों को एक ग्रीन कवर देने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके लिए NHAI मियावाकी प्लांटेशन तकनीक का इस्तेमाल करेगी और राष्ट्रीय राजमार्गों पर कई जगह हरे-भरे पेड़ उगाएगा।

End of Feed