हरिद्वार-नजीबाबाद सफर होगा आसान, 50 KM हाईवे का काम अंतिम चरण में

हरिद्वार और नजीबाबाद के बीच NH34 के लगभग 50 किलोमीटर के हिस्से को फोरलेन करने का काम अंतिम चरण में है। उत्तर प्रदेश का हिस्सा पूरी तरह से तैयार हो चुका है, जबकि उत्तराखंड के वन क्षेत्रों में अभी काफी काम बचा है।

हरिद्वार और नजीबाबाद के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। नेशनल हाईवे-34 (NH34) के लगभग 50 किलोमीटर लंबे हिस्से को फोरलेन करने का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। जुलाई 2026 तक की प्रोग्रेस रिपोर्ट के मुताबिक, हाईवे का बड़ा हिस्सा ट्रैफिक के लिए तैयार हो चुका है। इससे आने वाले समय में हरिद्वार से नजीबाबाद के बीच आवागमन तेज और सुगम होने की उम्मीद है।

Haridwar-Najibabad NH34

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे का किया जा रहा चौड़ीकरण (फोटो - x.com/DetoxTravellerr)

यूपी सीमा में पूरा हुआ महत्वपूर्ण काम

इस परियोजना को लेकर सबसे बड़ी बात ये है कि यूपी की सीमा में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। भागूवाला से राहतपुर खुर्द गांव तक का हिस्सा पूरी तरह से तैयार है। नजीबाबाद बाईपास और यहां बना रेलवे ओवरब्रिज (ROB) भी अब चालू हो चुका है। पिछले साल दिसंबर तक इन हिस्सों में निर्माण कार्य चल ही रहा था।

End of Feed