अगले 10 दिनों का मौसम: कहीं फटा बादल तो कहीं बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड; जानें अपने राज्य का हाल

अगले 10 दिनों का मौसम (1-10 August 2024 Agle 10 Dino Ka Mausam): दिल्ली एनसीआर समेत पहाड़ी राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। बारिश से भले ही उमस से राहत मिली हो, लेकिन नुकसान भी पहुंचा है। कई जगहों पर बादल फट गया है तो कई जगहों पर बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा है। जानिए अगले 10 दिनों में आपके राज्य में मौसम कैसा रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट।
  • पहाड़ी राज्यों में बादल फटने से तबाही।
  • बारिश के बाद कई शहरों में जलजमाव।

अगले 10 दिनों का मौसम कैसा रहेगा: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत आस पास के कई इलाकों में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव हो गया। कई सड़कें जलमग्न हो गई। वहीं, तेज बारिश की वजह से कई मकानों और दुकानों में भी पानी घुस गया। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों के लिए अगले 10 दिनों का मौसम कैसा रहेगा इस पर अपडेट दिया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली (Delhi), नोएडा (Noida), ग्रेटर नोएडा (Greater Noida), गाजियाबाद (Ghaziabad), गुरुग्राम (Gurugram), लखनऊ (Lucknow), कानपुर (Kanpur), पटना (Patna), जयपुर (Jaipur), भोपाल (Bhopal), मुंबई (Mumbai) समेत अन्य जगहों पर अगले 10 दिनों का मौसम कैसा रहने वाला है।

agle 10 din ka mausam

फाइल फोटो।

दिल्ली में अगले 10 दिनों का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिन महज एक घंटे में 100 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम का रुख कुछ ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में एक अगस्त से सात अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली में आठ अगस्त के बाद मौसम बदल सकता है और आठ से 10 अगस्त के बीच बारिश की संभावना कम है।

End of Feed