शादी के 8 दिन बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन... अब पति को याद आ रहे राजा रघुवंशी

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक नवविवाहिता अपनी शादी के कुछ ही दिनों बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई। घटना के बाद उसके पति ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि शुक्र है उसका राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ।

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक नवविवाहिता अपनी शादी के कुछ ही दिनों बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई। घटना के बाद उसके पति ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि शुक्र है उसका राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ। 20 वर्षीय युवती की शादी बिसौली थाना क्षेत्र के मौसमपुर गांव निवासी सुनील (23) से 17 मई को हुई थी। शादी के बाद नौ दिन ससुराल में रहने के बाद वह अपने मायके चली गई। लेकिन वापस लौटने के बजाय वह 10 दिन बाद अपने कथित प्रेमी (22) के साथ भाग गई। सुनील ने हाल ही में पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

badayun

शादी के कुछ ही दिनों बाद नवविवाहिता पने प्रेमी के साथ भाग गई।

बताया जाता है कि सोमवार को दुल्हन ने थाने में जाकर अधिकारियों और परिवार के सदस्यों के सामने कहा, "मैं अब अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं।" स्थानीय बिसौली पुलिस के अधिकारियों ने दोनों परिवारों के बीच समझौता कराया और आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। शादी के दौरान उपहार में दिए गए आभूषण और घरेलू सामान वापस कर दिया गया।

End of Feed